Advertisement
Advertisement

पटना में लालू यादव से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने पटना में राजद सुप्रीमो लालू यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की।

लालू यादव से मिले सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे हैं। इसी दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव से उनके आवास पर जाकर की हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। बता दें कि, बिहार में एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। इस कड़ी में वोट अधिकार यात्रा निकाली गई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। साथ ही तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने एक मंच से चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोला।

बता दें कि, बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। उससे पहले बिहार में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन (एसआईआर) कराया है। चुनाव आयोग का दावा है कि इससे आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदाताओं पर बैन लगेगा। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मदद करने के उद्देश्य से यह करा रहा है। इसी कड़ी में राजद के नेतृत्व में विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...