इस बार बोकारो में नहीं होगा रावण दहन, जानिए पूरा मामला

बोकारो. दशहरा को लेकर देशभर में धूम है। लोग उत्साह के साथ बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी या दशहरा मना रहे है। इस बीच बोकारो से खबर मिल रही है कि इस बार विजयादशमी पर बोकारो में रावण का दहन नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि आयोजक द्वारा परमिशन नहीं दिखाए जाने के कारण पुलिस ने रावण के पुतले को खंडित कर दिया है। वहीं रावण पुतला निर्माण में लगे कारीगरो ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर प्रांगण मे रावण का पुतला धनबाद जिले के बघमारा के 12 मजदूरों द्वारा बनाया जा रहा था, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने पुतला बनाने से मजदूरों को रोक दिया।

पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है कि मजदूरों के विरोध करने पर पुलिस ने मजदूरों की पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई करने से पुलिस ने इनकार किया है। मालूम हो बोकारो स्टील के अधिकारी ने रावण दहन के लिए भूमि आवंटित किया है, लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी ने परमिशन नहीं दी है। आयोजक एसडीएम को आवेदन दे दिया है। पुलिस ने इसी को आधार मानकर पुतला बनाने से रोक दिया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...