Advertisment

सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में करेंगे पर्यटन नीति को लॉन्च, मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री निवेशकों, उद्यमियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ करेंगे बैठक

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नई दिल्ली में झारखंड की नई पर्यटन नीति लॉन्च करेंगे.

कार्यक्रम की मेजबानी पर्यटन, कला- संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग, झारखण्ड सरकार,

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) करेंगे.

नीति के तहत वीकेंड गेटवे के साथ धार्मिक, इको, एडवेंचर, वेलनेस, रूरल और

माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने पर सरकार का ध्यान केन्द्रित होगा.

ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड ने वास्तव में खुद को देश और

विदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की सुखद यात्रा शुरू कर दी है.

परंपरा, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज झारखंड

झारखंड प्रकृति की सुंदरता और प्रचुरता से संपन्न है. जंगल, हरियाली से सजे पहाड़,

मंत्रमुग्ध करने वाले झरने, अक्षुण्ण परम्परा और संस्कृति से लेकर सुंदर और

शांत पर्यटन स्थलों की बदौलत झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम है. इसलिए राज्य में पर्यटन के फलने-फूलने के लिए एक स्पष्ट नीति का निर्धारण समय की मांग थी. नई पर्यटन नीति 2021 इस मांग की पूर्ति करता है. नई नीति पर्यटन और अर्थव्यवस्था को गति देते हुए पर्यटकों का प्रकृति के साथ अद्भुत और अविस्मरणीय मिलन का माध्यम भी साबित होगा.

पर्यटकों के सभी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान

नीति के तहत सरकार का ध्यान पारसनाथ, मधुबन और इटखोरी को धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने पर है. लातेहार-नेतरहाट-बेतला-चांडिल-दलमा-मिरचौया-गेतलसूद सर्किट जैसे इको-सर्किट का विकास कर राज्य में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाओं को तलाशा जायेगा. विभिन्न मेलों, त्योहारों, सांस्कृतिक और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की समृद्ध परम्परा और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने का अवसर देने का प्रयास नीति के माध्यम से किया जायेगा. इस नीति में पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स, रॉक क्लाइम्बिंग, मोटर ग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों की श्रृंखला भी शामिल है.

पर्यटन विकास निगम के आधुनिकीकरण की योजना बना रही सरकार

बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से सटे होने के कारण झारखंड को भौगोलिक लाभ भी प्राप्त होगा और इस तरह वीकेंड गेटवे की तलाश करने वालों के लिए झारखंड एक आदर्श स्थल के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है. नीति का एक अनूठा पहलू खनन पर्यटन को बढ़ावा देना भी है. नीति के तहत चिह्नित सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार झारखंड पर्यटन विकास निगम के आधुनिकीकरण की योजना बना रही है. इसके अलावा मौजूदा पर्यटक सूचना केंद्रों के उन्नयन पर जोर दिया जाएगा, जो पर्यटकों की सभी जरूरतों को पूरा करेगा.

निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन

नई पर्यटन नीति निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान करती है. सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लाइसेंस, प्रोत्साहन और सब्सिडी के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली के साथ पूरी प्रक्रिया परेशानी मुक्त हो जाएगी. बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी), बीओओटी (बिल्ट ऑन ऑपरेट ट्रांसफर), बीएलटी (बिल्ट लीज ट्रांसफर) के जरिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बीच एक रचनात्मक और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी का प्रस्ताव किया गया है. विदेशी कॉर्पाेरेट निकायों (ओसीबी) और एनआरआई के व्यवहार्य द्वारा विदेशी निवेश और तकनीकी सहयोग करने की प्रक्रियाओं को भी अपनाया गया है.

पूंजी निवेश में मिलेगा प्रोत्साहन

नई पर्यटन इकाइयों को सहायता प्रदान करने के लिए उन्हें पूंजी निवेश में प्रोत्साहन मिलेगा. सरकार पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्यटक सुरक्षा बल, 24 घंटे की पर्यटक हेल्पलाइन और केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना सुनिश्चित कर रही है. झारखण्ड के पर्यटन को प्रतिभाशाली और मेहनतकश ग्रामीण आबादी के सहयोग से विकसित किया जाएगा. इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर भी सृजित होंगे.

Twitter Trend- ‘हेमंत नहीं तो कौन’ प्रमोशन है या नये सीएम की खोज  

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...