प्रगति यात्रा के तहत CM ने ‘नूतन नवादा’ का किया लोकार्पण, एक ही जगह बनेंगे कई संस्थान

प्रगति यात्रा के दौरान CM ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 202 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में नवादा जिले के रजौली प्रखंड के बहादुरपुर ग्राम पंचायत के करिगांव ग्राम में बने कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 211.96 करोड़ की कुल 202 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 138.06 करोड़ रुपये की 142 योजनाओं का उद्घाटन और 73,89 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर प्रखंड के गोविंदपुर-रोह पथ में सकरी नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रजौली प्रखंड के बाहदुरपुर पंचायत के करिगांव ग्राम के कृषि फॉर्म में बने कार्यक्रम स्थल पर डिग्री कॉलेज, करिगांव के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिग्री कॉलेज के निर्माण से संबंधित रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम, आयुष्मान कार्ड और बासगीत पर्चा के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल की चाबी भी वितरित की।

उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को 2 करोड़ 56 लाख रुपये के 128 लाभार्थी को सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 13 हजार 112 स्वयं सहायता समूह को 170 करोड़ रुपये, 6340 स्वयं सहायता समूह को 15 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने संरक्षित कृषि योजना के लाभुक को 18 लाख 75 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की।

3 6 scaled 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम ‘जीविका’ दिया जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम ‘आजीविका’ किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को ‘जीविका दीदी’ नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं।

इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमलोगों का जीवन सुघरा है, हमलोगों को नई पचहान मिली है। हमलोगों की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यह सब आपकी देन है।

मुख्यमंत्री ने नूतन नवादा के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन किया और रिमोट के माध्यम से इसे लांच किया। नूतन नवादा के तहत एक ही जगह पर विभिन्न संस्थानों का निर्माण किया जाएगा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 8 लाख 77 हजार 296 रुपये लागत की ग्राम पंचायत माखर के रुनीपुर में खेल मैदान का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल परिसर के सौंदर्गीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाया और खिलाड़ियों को फूटबॉल, बॉस्केट बॉल प्रदान कर खेल की शुरुआत करायी।

4 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत माखर, हुड़राही के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही छठ घाट, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन अच्छा बना है। एक ही छत के नीचे इस पंचायत के लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। छठ घाट के निर्माण होने से यहां के छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रखंड नवादा सदर में एनएच-20 (बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन) के 97 किमी पर प्रस्तावित नवादा बाईपास का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि एनएच 0-20 के 97 किमी से कादिरगंज सकरी नदी (एसएच-08) तक बाईपास सड़क-सह- सादिपुर रेलवे हाल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्राक्कलित राशि 181.62 करोड़ रुपये होगी।

सकरी नदी पर गोविंदपुर-रोह रोड के गोविंदपुर ब्लॉक के पास 20 गुणा 27.8 मीटर आकार का उच्च स्तरीय आरसीसी का निर्माण कार्य किया जाएगा उसकी प्राक्कलित राशि 54.83 करोड़ रुपए होगी। मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह में नव प्रस्तावित जिला अतिथि गृह का शिलान्यास किया। 469.31 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त 8 कमरे वाले अतिथिगृह का जिला अतिथि गृह परिसर में ही निर्माण कराया जाएगा।

2 19 scaled 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह नवादा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक प्रकाश वीर, विधायक नीतू कुमारी, विधान पार्षद अशोक यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, कुंदन कृष्णन, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजया लक्ष्मी,

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं मनरेगा आयुक्त अभिलाषा कुमारी शर्मा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनिल सिंह, नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधिक्षक अभिनव धीमान सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PM के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार के दो छात्र, ACS ने दोनों से की मुलाकात…

CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: मध्य प्रदेश से आए 56 युवाओं का धनबाद में...

धनबाद: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित 'युवा संगम' फ़ेज़-6 प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, मध्य प्रदेश से 56 सदस्यों का...

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में चल रहा था अवैध खेल! जांच...

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने की खबरों के बाद धनबाद नगर...

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img