CM ने विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 20 सितंबर को तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर राज्य में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्श बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस बिहार के सभी क्षेत्रों में जाकर छात्र-छात्राओं को विज्ञान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके तहत तारामंडल, पटना में एस्ट्रा पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं स्मारिका बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। साथ ही बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के संयुक्त तत्वाधान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत एमटेक (Geoinformatics) पाठ्यक्रम का बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, पटना में शुभारंभ किया गया। आज के कार्यक्रम में तारामंडल, पटना में टेलीस्कोप सहित ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण हेतु बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिसर के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। साथ ही तारामंडल, पटना में इंटर्नशिप पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

Science Exhibition Bus 2 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश ने शिलापट्ट अनावरण कर वर्चुअल रियलिटी थियेटर का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलापट्ट अनावरण कर वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन किया। तारामंडल के मुख्य भवन में 5.6 करोड़ रुपए की लागत से वर्चुअल रियलिटी थियेटर की स्थापना की गई है। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रियलिटी थियेटर के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और वहां बैठकर इसका अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह थियेटर अच्छा बना है। यहां आने वाले विद्यार्थियों एवं लोगों को विज्ञान के साथ-साथ अन्य नई जानकारियों का अनुभव होगा।

Science Exhibition Bus 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री किया प्रदान

मुख्यमंत्री ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने समग्र रूप से विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र सुमन कुमार (मैकनिकल इंजीनियर, मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) को 50 हजार एक रुपए का चेक, स्वर्ण पदक, लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र एवं बीटेक की उपाधि से सम्मानित किया। साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वैष्णवी प्रिया (BCE, भागलपुर), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सलोनी कुमारी (GEC, नवादा), इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले रितिक राज (BCE, भागलपुर), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रमित कुमार (BCE, भागलपुर) एवं इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रानी कुमारी (MIT, मुजफ्फरपुर) को लैपटॉप, स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं बीटेक की उपाधि से सम्मानित किया।

Science Exhibition Bus 4 22Scope News

Science Exhibition Bus 5 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति एसके वर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Science Exhibition Bus 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...