Commercial Advertisment

CM ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारो ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनस्थापन कार्य का किया उद्घाटन 

PATNA : CM ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारो ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनस्थापन कार्य का किया उद्घाटन  – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग द्वारा बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने हेतु दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारो ओर 14 करोड़ 19 लाख 22 हजार रुपये की लागत से निर्मित 11.84 किलोमीटर की लम्बाई में रिंग बांध के पुनस्थापन कार्य का उद्घाटन किया तथा मोजाइक आर्ट में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन एवं हवाई अड्डा के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन परिसर के अंदर जमा होने वाले वर्षा के पानी की निकास हेतु बांध पर स्लुईस गेट का निर्माण भी कराया गया है। वहीं रिंग बांध के सतत् निगरानी हेतु इसके ऊपर पूरी लम्बाई में पी०सी०सी० सड़क का निर्माण कराया गया है। दरभंगा एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को मिथिला की संस्कृति एवं क्षेत्रीय कला से परिचय कराने हेतु विभिन्न पैनलों में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन बड़ी बारीकी से मोजाइक आर्ट में किया गया है।

CM ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारो ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनस्थापन कार्य का किया उद्घाटन 

रिंग बांध की पूरी लम्बाई में पी०सी०सी० सड़क निर्माण तथा एयरफोर्स स्टेशन परिसर भाग में बांध के स्लोप में 2 किलोमीटर लम्बाई में पेभर ब्लॉक पिचिंग का निर्माण कराया गया। साथ-साथ दरभंगा एयरपोर्ट के अंदर रनवे मुख्य द्वार के बाएं एवं दाएं भाग में बांध के स्लोप वाले भाग पर विभिन्न 10 पैनलों में मोजाइक आर्ट में मिथिला पेंटिंग को उकेरा गया है। मुख्यमंत्री ने इनमें से सात पैनलों का अवलोकन किया साथ ही एयरफोर्स स्टेशन को बाढ़ से सुरक्षा हेतु निर्मित रिंग बांध का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा बांध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Also Read : स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत का पीएम मोदी करेंगे जलावतरण, जानिए खासियत

CM ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारो ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनस्थापन कार्य का किया उद्घाटन 

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्य अभियंता (सिंचाई) हरि नारायण, अधीक्षण अभियंता (सिंचाई) ब्रजेश मोहन, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा विकास कुमार मौजूद थे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारो ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनस्थापन कार्य का किया उद्घाटन एवं दरभंगा हवाई अड्डा के सौदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...