CM NITISH ने इस वजह से भंग कर दिया जदयू यूपी इकाई

पटना: देश की सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव में व्यस्त है और सभी दल के नेता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। इस बीच बड़ी खबर आ रही है बिहार की सत्ताधारी दल जदयू से जहां बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश राज्य इकाई भंग कर दी गई है। उत्तर प्रदेश इकाई भंग करने फैसला बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए जदयू प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी के सी त्यागी ने बताया कि निष्क्रियता और अनुशासनहीनता की वजह से उत्तर प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उत्तर प्रदेश इकाई का संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल को बनाया गया है।

उनके साथ अवधेश कुमार सिंह बनारस और ख़ुशनवाज अंसारी मेरठ क्षेत्र में सह-संयोजक का पदभार संभालेंगे। उन्होंने बताया कि नवगठित कमिटी एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन देगी और उनके लिए चुनाव प्रचार भी करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU का RJD पर तंज, कहा ‘ आप चरवाहा बनाते थे हम…’

CM NITISH CM NITISH

CM NITISH

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...