CM नीतीश ने कहा था सहरसा में रेल ओवरब्रिज व हवाई यात्रा की होगी शुरुआत, जल्द होगा सपना पूरा

सहरसा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पिछले दौरे पर जब सहरसा आए थे तो उन्होंने बोला था चुनाव के पहले सहरसा में रेल ओवरब्रिज का निर्माण और सहरसा से हवाई सेवा की शुरुआत होगी जो आज सच होता दिख रहा है। सहरसा में 30 वर्षों में चार रेल मंत्री ने बंगाली ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया था लेकिन आज तक यहां रेल ओवरब्रिज का निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। ओवरब्रिज के लिए सहरसा के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन और अनशन भी किया। यहां तक की हाईकोर्ट में केस भी किया गया लेकिन आज तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ। रेलवे ढाला के पास हमेशा जाम लगा रहता था। जिससे कई लोगों को एंबुलेंस में ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। कितनों का परीक्षा छूट जाता था। जाम के चलते सहरसा शहर दो भागों में बट गया था। लेकिन 30 सालों के संघर्ष को सहरसा के लोगों ने आज सच होते देख रहा है जो यहां के लोगों के जुबा पर था। ओवरब्रिज का निर्माण होना इसका सारा श्रेय सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार को जाता है।

DIARCH Group 22Scope News

लोगों ने DM को पग और टोपी पहनाकर उनका किया स्वागत

लोगों ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार को पग और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। जो अपनी देखरेख में ये निर्माण का काम करवा रहे हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम के द्वारा सारे बिजनेश मैन को नोटिस दिया गया था कि अतिक्रमण किए हुए जमीन को खुद तोड़कर हटाएं नहीं तो जिला प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण किया हुआ जमीन को खाली कर लिया। जो खाली नहीं किया उस पर पुलिस और जिला प्रशासन के नेतृत्व में जमकर बुलडोजर चला।

यह भी देखें :

30 महीने में ये काम को पूरा होना है –  DM दीपेश कुमार

वहीं जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि 30 महीने में ये काम को पूरा होना है। लेकिन मैने आग्रह किया है कि दो-दो शिफ्ट में काम करके दो साल के अंदर पूरा करें। ठेकेदार अजय कुमार ने भी कहा कि लोगों का सहयोग मिल रहा है। काम समय सीमा के अंदर कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : JDU MP संजय झा ने कहा- कुशेश्वरस्थान बाढ़ मुक्त, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों का नतीजा…

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img