CM नीतीश अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष के साथ किया निरीक्षण

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालयों का अक्सर औचक निरीक्षण करते रहते हैं। पहले भी वे कई बार सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभाग एवं जदयू कार्यालय में निरीक्षण के लिए बगैर सूचना के पहुँचते रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर CM नीतीश कुमार किसी को जानकारी दिए बगैर जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। जदयू कार्यालय में उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया जबकि साथ में बिहार के मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे। जदयू कार्यालय में CM ने कार्यालय का निरीक्षण किया और चल रहे काम काज की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें – दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आज BJP में बैठक, PM मोदी के कार्यक्रम की होगी चर्चा

इस दौरान CM ने जदयू कार्यालय में व्यवस्थाओं, फाइलिंग सिस्टम और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार की रणनीति पर भी चर्चा की और फिर निकल गये। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही एक्टिव हैं और वे पहले भी जदयू कार्यालय में पहुंच कर कार्यालय का निरीक्षण कर चुके हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तेज प्रताप-  लालू परिवार की भटकती राजनीति

Goal 6 22Scope News

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...