प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले को दी 299 करोड़ से अधिक की सौगात

मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 30 जनवरी को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड की रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज उदाकिशुनगंज परिसर से कुल 29956.49 लाख रुपए की कुल 69 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 10317.007 लाख रुपए की 40 योजनाओं का उद्घाटन और 19639.48 लाख रुपए की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने 5251 स्वयं सहायता समूह को 33 करोड़ 98 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, 7685 स्वयं सहायता समूह को 82 करोड़ 55 लाख रुपए का सांकेतिक चेक और 1232 जीविका दीदियों के परिवार को छह करोड़ 55 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम ‘जीविका’ दिया और इनसे जुड़ी महिलाओं का नाम ‘जीविका दीदी’ दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने ‘आजीविका’ के नाम से पूरे देश में इसे लागू किया। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें।

Nitish Kumar Madhepura 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक कार्यों से संबंधित स्टॉलों को देखा और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वहां वर्कशॉप का निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीक पर आधारित लगायी गयी मशीन एवं उनकी कार्य पद्धति की जानकारी ली। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल के मैदान में मुख्यमंत्री ने 5652.42 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिजाइन के माध्यम से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण अच्छे ढंग से कराएं ताकि बगल में खेल मैदान का स्वरूप भी बना रहे और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Nitish Kumar Madhepura 1 scaled 22Scope News

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रघुनाथ विद्या मंदिर प्लस 2 विद्यालय, क्लासन के परिसर से 9.94 लाख रुपए लागत के खेल मैदान (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में) का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का जायजा लिया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इसी विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, श्रम संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के लाभुकों को 33 लाख 700 रुपए का सांकेतिक चेक, श्रमिक योजना के लाभुकों को आठ लाख 50 हजार रुपए का सांकेतिक चेक, मालखाना विकास योजना के अंतर्गत लाभुकों को 7.50 लाख रुपए का सांकेतिक चेक और आयुष्मान कार्ड योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया।

Nitish Kumar Madhepura 3 1 22Scope News

 

उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की चाबी, जीविका दीदियों को जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु शेड और बकरी शेड की चाबी प्रदान की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने रेखा चित्र के माध्यम से मुरली चौक (एसएच- 58), श्री कृष्णा टोला, पॉलिटेक्निक, वंशगोपाल चौक होते हुए योगी राज (एसएच-58) पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पथ की लंबाई 14.90 किमी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसको अच्छे से बनवाइए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भदौल-बुधमा में प्रस्तावित मिल्क चिलिंग प्लांट निर्माण कार्य से से संबंधित संबंधित योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री सह मधेपुरा जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ। अमरदीप, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा अमृत राज, कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, मधेपुरा जिला के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह और मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मधेपुरा जिले में लोगों की माँगों के संबंध में घोषणाएं

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि हम लोगों ने मधेपुरा जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जाएगा। चौसा प्रखंड अन्तर्गत मुरली चौक (एसएच-58) से कृष्णा टोला, वंश गोपाल चौक होते हुए योगीराज तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। चौसा प्रखंड में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण किया जाय इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

यह भी देखें :

मुरलीगंज एवं चौसा प्रखंडों में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। मधेपुरा सदर प्रखण्ड में मिल्क चिलिंग प्लांट/डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा। हजार लीटर क्षमता वाले मिल्क चिलिंग प्लांट की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था का विकास होगा एवं स्थानीय पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि होगी। मुरलीगंज बाजार में समपार सं०-6BC (एसएच-91) पर आरओबी इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं पूर्णिया जाने में का निर्माण किया जाएगा। सिंहेश्वर धाम मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मंदिर परिसर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इससे लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मुझे बताया गया है कि चौसा एवं आलम नगर प्रखंडों में बाढ़ के समय ग्रामीण सड़कों से आवागमन में समस्या होती है। मैंने विभाग को कहा है कि तत्काल एक टीम भेजकर इस समस्या को देख लिया जाये तथा आवश्यकतानुसार प्रभावित पंचायतों में सड़कों का उच्चीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जाये। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।मधेपुरा नगर क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित ऑडीटोरियम का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे विभिन्न सरकारी कार्यक्रम, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित करने में काफी सुविधा होगी। मधेपुरा जिले में आलमनगर, कुमारखंड, चौसा, मधेपुरा एवं सिंहेश्वरस्थान में कुल पांच प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन और शंकरपुर एवं गम्हरिया कुल दो प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज मधेपुरा वासियों को देंगे कई बड़ी सौगात

Saffrn

Trending News

मंत्री भगवान कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- गुंडे-मवाली व जनता की...

सासाराम : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग नए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज यानी 16...

सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया,...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने की मंशा से लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में...

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों...

EOU की बड़ी कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता पर शिकंजा, अबतक 40...

पटना : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर...

वट सावित्री पूजा आज : पटना सहित बिहार की अलग-अलग जिले...

पटना सिटी/आरा/कटिहार : आज यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। स्त्रियां इस दिन पति की दीर्धायु और सुखी दांपत्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img