पटना : पटना के गांधी मैदान में रावण दहन आज किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उद्घाटन करेंगे। बता दें कि रावण, मेघनाद, कुंभकरण का दहन होगा। 70 फीट का रावण, 65 फीट का मेघनाद और 60 फीट के कुंभकरण का दहन होगा।
वहीं पटना के गांधी मैदान एरिया में ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। स्टेशन से आने जाने वाले राहगीर परेशान हैं। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।
विवेक रंजन और आफताब आलम की रिपोर्ट


















