नालंदा : केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार आज नालंदा जिले के दीपनगर पहुंचे। जहां उन्होंने लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड वितरण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कार्यक्रम के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा के लोगों को ही आयुष्मान भारत कार्ड के लिए 14 लाख लोगों को चिन्हित किया गया है। जिसमें तीन लाख लोगों के बीच कार्ड वितरण कर दिया गया है।
इतना ही नहीं पहली बार नालंदा पहुंचने पर उन्होंने खुशी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि नालंदा के लोग काफी अच्छे है और जिस तरह से अतिथि देवो भव: के तहत स्वागत किया है वह काफी सराहनीय कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी हमारे बिहार में गर्भवती महिलाओं के लिए दवाई, इलाज और देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग को और तेजी लाने की जरूरत है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट

















