Friday, November 14, 2025

Latest Video News

Video thumbnail
Bihar Election Result LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट | JDU | BJP | RJD | Congress | Jam Suraaj
00:00
Video thumbnail
स्थापना दिवस पर विधायकों को मिलेगा नया आवास, देखिए अंदर से कितना है सुन्दर, क्या-क्या है सुविधा?
10:34
Video thumbnail
Bihar Election Result 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सबसे सटीक | NDA VS Mahagathbandhan
00:00
Video thumbnail
रांची में 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका मैच, तैयारियां लगभग पूरी, इस तारीख से मिलने लगेगा टिकट
06:23
Video thumbnail
Ghatshila By Election Result LIVE : घाटशिला उपचुनाव के नतीजे का पल- पल का अपडेट, मतगणना केंद्र से
00:00
Video thumbnail
बिहार चुनाव: तिरहुत, पटना, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर और कोशी में NDA महागठबंधन में कौन मार रहा बाजी?
01:37:03
Video thumbnail
असम में SIR नहीं होने पर JMM का EC पर निशाना, कहा - जो BJP को हो पसंद चुनाव आयोग वही बात करेगा
19:04
Video thumbnail
बिहार चुनाव: तिरहुत, पटना नालंदा, मुंगेर कोशी और भागलपुर की 117 सीटों पर किसका जलवा?
32:30
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बिहार में इस बार बदलाव की बयार या फिर नीतीशे कुमार? क्या बता रहे वरिष्ठ पत्रकार?
35:51
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बिहार में फिर नीतीशे कुमार या अबकी बार तेजस्वी सरकार? बस खत्म होने वाला इंतजार
02:45:56
Video thumbnail
झारखंड की 25वीं वर्षगांठ से पहले AJSU ने सरकार को घेरा, कहा - न स्थानीय नीति बनी, न नियोजन नीति…
18:05
Video thumbnail
घाटशिला में सत्ता पक्ष या विपक्ष किसके हाथ बाजी, जयराम फैक्टर का कितना चला जोर, बस अब इंतजार....
08:34
Video thumbnail
चुनाव परिणाम से पहले JMM का दावा, कहा- बड़े अंतर से जीतेंगे घाटशिला उपचुनाव | Ghatshila By Election
04:36
Video thumbnail
पटना में पोस्टर वार, RJD दफ्तर के सामने लगा अलविदा चाचा का पोस्टर...
06:12
Video thumbnail
बिहार विधानसभा सजकर है तैयार, इस बार किसकी बनेगी सरकार !
05:51
Video thumbnail
यही रात अंतिम यही रात भारी! बिहार में किन सीटों पर VVIP चेहरों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर ?
13:12
Video thumbnail
देखिये झारखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
10:18
Video thumbnail
राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजन संपन्न, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा | Giridih
03:05
Video thumbnail
आ गया रिजल्ट! गिनती से पहले जश्न में डूबे अनंत सिंह के समर्थक, पटना आवास में महाभोज की तैयारी शुरू
20:01
Video thumbnail
पटना में जीत से पहले जश्न का माहौल, सूरजभान सिंह के आवास पर कल भोज की तैयारी
12:47

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने की मुलाकात, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विकास कार्यों, तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। झारखंड इस वर्ष अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसे लेकर राज्य सरकार विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है।सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी ने की मुलाकात बैठक को...

हजारीबाग के हुडहुडू से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का अगला जत्था हुआ रवाना

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत गुरुवार को हजारीबाग शहर के हुडहुडू से तीर्थाटन के लिए तीर्थ यात्रियों का अगला जत्था रवाना हुआ। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 35 से संयुक्त रूप से कुल 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था उत्तर प्रदेश के काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल के लिए खुद सांसद मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सांकेतिक रूप से यात्रियों का पांव पाखरकर और भगवा ध्वज के साथ झांकी के साथ बस तक पहुंचाकर गाजे-बाजे के साथ...

Breaking: पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले

Desk. पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से करीब 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान ट्रक और कंटेनर के बीच फंसी एक कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।7 लोगों की मौत, कई घायल जानकारी के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 5 कार सवार, ट्रक और कंटेनर के दोनों ड्राइवर शामिल हैं।...

78वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम योगी – 7 सालों में यूपी में समृद्धि और सुरक्षा की नई यात्रा शुरू हुई

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

लखनऊ : 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम योगी – 7 सालों में यूपी में समृद्धि और सुरक्षा की नई यात्रा शुरू हुई। गुरूवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश ने विगत 7 वर्ष के दौरान एक नई यात्रा प्रारम्भ की है। यह यात्रा समृद्धि और सुरक्षा की यात्रा है। यह यात्रा प्रत्येक नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने की यात्रा है। इस यात्रा के सुखद परिणाम भी अब आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ने विगत 7 वर्षों के दौरान देश की छठी-सातवीं अर्थव्यवस्था से आज देश की दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान बनाया है। आज उत्तर प्रदेश देश की जीडीपी में 9.2 प्रतिशत का योगदान करके, भारत का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। विगत 07 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का भी एक मॉडल दिया है।

सीएम योगी बोले – वर्ष 2047 तक पीएम मोदी के संकल्पों वाले विकसित भारत में यूपी की भूमिका होगी अहम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों, आजादी के नायकों के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ने का जो संकल्प लिया, वह संकल्प आज साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस पंचप्रण का संकल्प प्रधानमंत्री ने हम सभी को दिलाया है इसमें नागरिक कर्तव्य भी सम्मिलित है।

सभी का दायित्व बनता है कि आज देश और प्रदेश का कोई भी नागरिक जिस क्षेत्र में काम कर रहा है,अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का दायित्व है कि वह सुरक्षा से सम्बन्धित अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ करें।

सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन प्राथमिकता पर करें। प्रत्येक व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में है अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करे, तो वर्ष 2047 तक जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, उस समय हम एक ऐसा भारत देंगे जो विकसित भारत होगा।

विकसित भारत के लिए राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ हम सभी को जुड़ना होगा। राष्ट्र प्रथम का यह भाव भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगा। अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर हम नागरिक कर्तव्य के साथ जुड़ते हुए राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आगे बढ़ेंगे तो दुनिया की कोई ताकत इस नए मार्ग में बाधा नहीं बन पाएगी।

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री बोले – बीते 10 सालों दुनिया ने नए भारत का दर्शन किया, यह नया भी है और श्रेष्ठ भी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 10 वर्षों में हमने एक नए भारत का दर्शन किया है। यह नया भारत एक भारत भी है और श्रेष्ठ भारत भी। विगत 10 वर्षों में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

देश की प्रगति के साथ हम भी सहभागी बने इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री जी ने हर भारतवासी को पंचप्रण के संकल्प के साथ जोड़ा था। यह पंचप्रण प्रत्येक नागरिक को आजादी के संकल्पों को पूरा करने के अपने दायित्व से जुड़ने का एक अभियान है।

उस अभियान का हिस्सा सभी बन सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने जो आह्वान देशवासियों से किया, उस आह्वान के साथ राज्य सरकार ने भी जुड़ते हुए लगातार प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वर्ष 2014 से वर्ष 2024 तक 10 वर्षों में दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवी 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की एक यात्रा तय की है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति और बाबा साहेब समेत देश के महान सपूतों को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता के महान सपूतों-सत्य और अहिंसा के साधक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित स्वाधीनता आंदोलन में अलग-अलग क्षेत्र से नेतृत्व कर इस लड़ाई को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने आजादी के बाद देश की आजादी को बरकरार रखने और देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 77 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश स्वतंत्र हुआ था। सैकड़ो वर्षों की पराधीनता के कालखण्ड के उपरान्त देश को स्वतंत्रता अचानक एक दिन में नहीं मिली।

एक लम्बे संघर्ष एवं आन्दोलन के उपरांत यह दिन हम सभी को प्राप्त हुआ। आज का यह दिवस हम सभी के लिए आजादी के नायकों और महानायकों के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध होने का अवसर है।

यह दिवस भारत माता के महान सपूतों को स्मरण करने के साथ ही हम सभी को उन संकल्पों के साथ जुड़ने का एक अवसर प्रदान कर रहा है। हमारा सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल के इस प्रथम दशक में देश का नेतृत्व दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है।

Related Posts

नेशनल हॉकी प्लेयर Julie Yadav की Lucknow road accident में मौत,...

Lucknow road accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल के सामने आई है. लखनऊ में एक सड़क हादसे...

UP News: LMC में कर रहे हैं बांग्लादेशी सफाईकर्मी काम, निगम...

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि लखनऊ नगर निगम में...

Lucknow की हवा हुई जहरीली, जानें कितना है AQI आंकड़ा

Lucknow : दिल्ली के बाद अब यूपी की राजधानी लखनऊ की हवा सांस लेने योग्य नहीं रही है. मानसून के समाप्ति के बाद रिमोट...
152,000FansLike
25,600FollowersFollow
628FollowersFollow
667,000SubscribersSubscribe