Advertisement
Advertisement

CM Yogi Hits Opposition: ‘वे पहले कहते थे राम हैं ही नहीं, अब बताते हैं – राम सबके हैं’

डिजीटल डेस्क :  CM Yogi Hits Opposition – सोमवार को CM Yogi ने यूपी के उन्नाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्षी दलों को जमकर घेरा। राम मंदिर के बहाने प्रतिपक्ष पर जमकर हमला बोला। CM Yogi ने कहा कि ‘पहले जो लोग कहते थे राम हैं ही नहीं, वे ही अब बताते नहीं थक रहे हैं कि राम सबके हैं‘।

CM Yogi ने कहा कि अबतक जो चुनाव हुए हैं उसमें जो रुझान आए हैं, साफ है कि इस बार फिर मोदी सरकार।

CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने लोकसभा क्षेत्र उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा क‍ि मोदी राज में आतंकवाद समाप्त हो चुका है। आज पटाखा भी फूटता तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हमने नहीं किया है। CM Yogi  ने कहा, ‘मैं जानता हूं आप लोग मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना चाहते। हम जानते हैं कि 13 मई को भीषण गर्मी होगी, इसलिए आप लोग सब काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करेंगे, फिर कोई काम करेंगे’।

CM योगी  ने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं की तो कोई बात ही नहीं। पहले गरीब चिकित्सा के अभाव में मरता था, भूख से मरता था। वर्षा और सर्दी में घर न होने की वजह से मरता था। अब ऐसा नहीं हैं। सभी को मुफ्त राशन, चिकित्सा दी जा रही है। वर्ष 2014 के पहले नौजवान भटकाए जाते थे और नतीजतन वे क्राइम करते थे, आत्महत्या करते थे। आज हालात बदल गए हैं, परिस्थितियां बदली हैं तो नौजवानों को रोजगार दिया जा रहा है। पहले सरकार नौजवानों के हाथ में असलहा पकड़ती थी। आज सरकार टैबलेट पकड़ा रही है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...