Advertisment

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, 48 घंटे तक रहेगा कोहरे का असर

पटना : बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में 48 घंटे तक रहेगा कोहरे का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे तक बिहार के कई भागों में तेज ठंडी हवा चलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। इस दौरान राज्य के 24 जिलों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

बिहार के इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने कहा है कि 22 जनवरी तक सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर,बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, वैशाली, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और सीवान जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

यह भी देखें :

बारिश पर क्या अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में 27 जनवरी तक बारिश का कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मंगलवार को तापमान बढ़ने से ठंड में गिरावट आएगी, लेकिन पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम में कंपकंपी का दौर रहेगा। इसके अलावा 22 जनवरी यानी बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाया रह सकता है, लेकिन बारिश होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े : मौसमी मिजाज में लगातार बदलाव, दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक दिखेगा असर

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...