सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

Desk. एक वकील ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बुधवार को उनका बयान उत्तेजक और अशांति भड़काने के उद्देश्य से था। दरअसल, बुधवार को ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर बीजेपी पर निशाना साधा था।

सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील विनीत जिंदल द्वारा दायर की गई शिकायत में बताया गया है, बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के कार्यक्रम के दौरान कहा था, “याद रखें, अगर बंगाल जलता है, तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, और दिल्ली भी जलेंगे।”

बुधवार को बनर्जी ने बीजेपी के 12 घंटे के ‘बंगाल बंद’ की निंदा की और इसे बंगाल को ”बदनाम” करने का प्रयास बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य में अशांति पैदा करने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मोदी बाबू, आप अपने लोगों के माध्यम से बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन याद रखें, अगर आप बंगाल को जलाएंगे, तो असम, उत्तर-पूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे।”

इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बनर्जी की टिप्पणी पर उनकी आलोचना की और उन पर पूरे भारत में अशांति और विभाजनकारी राजनीति फैलाने का आरोप लगाया। सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “दीदी, आपकी असम को धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई?” उन्होंने कहा, ‘हमें लाल आँखें मत दिखाओ। अपनी विफलता की राजनीति से भारत को आग लगाने की कोशिश मत करो। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।”

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...