स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माना विधान सभा में दिया भ्रामक जवाब

Ranchi-झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने

आखिकार स्वीकार कर लिया कि उन्होंने निर्दलीय विधायक सरयू राय के सवाल पर भ्रामक जवाब दिया था.

jpg 1 22Scope News

बता दें कि शुक्रवार को विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री से फरवरी

2020 से जुलाई 2020 के बीच राज्य के उन सूचीबद्ध अस्पतालों के

संबंध में जानकारी मांगी थी, जिन्हें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार

योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है. इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने

ब्रह्मानंद अस्पताल तामोलिया को भी इस अवधि में उक्त योजना के

तहत सूचीबद्ध बताया था. जबकि विधायक सरयू राय ने कहा था कि

उक्त अवधि में ब्रह्मानंद अस्पताल उक्त योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं था.

लेकिन उसे सरकार ने योजना का लाभ प्रदान कर दिया. ऐसे में सरयू राय स्वास्थ्य मंत्री के सवाल से संतुष्ट नहीं थें.

इस पर विधान सभा स्पीकर ने स्वास्थ्य मंत्री को 21 दिसंबर को पुनः जवाब देने का निर्देश दिया.

आज जब सरयू राय ने दोबारा सवाल उठाया तो स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले

जो जवाब दिया था वह भ्रामक था. इस पर स्पीकर ने बन्ना गुप्ता को नसीहत दी कि वह पहले

अपने विभागीय अधिकारियों से बात करें, उसके बाद ही सही उत्तर सदन में दिया करें.

वहीं, सरयू राय ने भी स्वास्थ्य मंत्री को कड़ा जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री को देखना चाहिए कि सदन में जो उत्तर दे रहे हैं वह सही है कि नहीं.

उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकरियों पर कार्रवाई की भी मांग की.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...