शाह पर भड़के लालू, कहा- अंबेडकर से करते हैं घृणा, तुरंत दें इस्तीफा

पटना : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों के नेता अमित शाह पर हमलावर हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से घृणा करते हैं  वह मैंने देखा भी है उन्हें राजनीति से इस्तीफा देना चाहिए।

आपको बता दें कि लालू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। लालू यादव ने एक्स पर लिखा है कि माधव सदाशिव गोलवलकर की आनुवंशिक औलादें हमेशा से ही हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को नहीं मानती है। 𝐁𝐮𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐓𝐡𝐨𝐮𝐠𝐡𝐭𝐬 किताब के अनुचर कभी भी संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचार को नहीं अपना सकते इसलिए अब वो बाबा साहेब को गाली से संबोधित कर रहे है। संघी भाजपाई नेताओं की शाब्दिक के अलावा शारीरिक भाषा से भी अंबेडकर के प्रति घृणा झलक रही है।

यह भी देखें :

उन्होंने आगे लिखा है कि सामाजिक गैर बराबरी, असमानता, विषमता, छूआछूत, भेदभाव, घृणा एवं संविधान-दलितों-वंचितों और उपेक्षितों से नफरत तो संघी भाजपाइयों के खून में है। बाबा साहेब अंबेडकर के असल अनुयायी तो भाजपाइयों की तरफ देखते भी नहीं है। अब महामानव अंबेडकर साहब को अपमानित करने के बाद भी अगर कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा के साथ है तो इसका मतलब वो गोलवलकर, आरएसएश और भाजपाइयों के पूजक एवं कट्टर तलवा-चाट है।

यह भी पढ़े : गया में RJD ने फूंका गृह मंत्री का पुतला, कार्यकर्ताओं ने कहा…

महीप राज की रिपोर्ट

 

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...