Congress ने देश को सिर्फ लूटा है, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने….

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राजधानी पटना में स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस की के दौरान एक तरफ जहां सम्राट चौधरी ने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार और देश के विकास की बातें की तो दूसरी तरफ उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जम कर हमला किया। सम्राट चौधरी ने नेशनल हेराल्ड केस का भी जिक्र किया और कहा कि इस मामले में न्यायालय के पास पूरा सबूत है अब न्यायालय को निर्णय लेना है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में अकेले कांग्रेस या कुछ लोगों का शेयर नहीं था बल्कि इसमें करीब 5 हजार स्वतंत्रता सेनानियों का शेयर था। राहुल गांधी और उनकी मां ने उसी पैसे से अपनी कंपनी बना ली। हमलोग भी यह फार्मूला खोज रहे हैं कि 5 लाख रूपये की लागत से कंपनी खोल कर 5000 करोड़ रूपये का मालिक कैसे बना जाता है। सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है और उसका ध्यान सिर्फ सिर्फ अपने विकास पर था न कि देश के। आज पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी की सरकार में देश का बहुत ही अधिक विकास हुआ है।  Congress Congress Congress Congress Congress Congress 

यह भी पढ़ें – बिहार BJP के सभी विधायक पहुंचे CM आवास, करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

आज पूरी दुनिया में हमारा लोहा माना जाता है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर भी हमले किये और कहा कि लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो बिहार में जंगल राज था। इतना ही नहीं लालू यादव जब केंद्र में मंत्री थे उस वक्त वे केंद्र में एक मजबूत सहयोगी थे और तब बिहार के विकास के लिए दो लाख करोड़ रूपये भी निर्गत नहीं होते थे। आज नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार में न सिर्फ देश विकास कर रहा है बल्कि बिहार भी विकास की राह पर चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar Politics: क्या तेजस्वी ही करेंगे महागठबंधन का नेतृत्व? NDA ने ली चुटकी तो RJD Congress ने…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...