Smart Meter के विरोध में आरा में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता

भोजपुर: आरा में कांग्रेस के जिला कार्यालय में भोजपुर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस-वार्ता को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता सह युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मोदी-नीतीश की सरकार पूरे प्रदेश में पूराने बिजली मीटर को हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रही है, परन्तु इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कई बड़ी खामियां है।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी और सरकार षड्यंत्र के तहत आमजनता को लूटने का काम कर रही है और इसके बदले कम्पनी ने कमीशन के तौर पर आईएएस अधिकारी संजीव हंस को मात्र 3.5 करोड का मर्सिडीज एवैच कार गिफ्ट में दी है। ईडी के जांच में करोडों रूपये की अवैध सम्पत्ति होने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी को निलंबित नहीं किया जाना, इसके पीछे डबल इंजन सरकार की मंशा स्प्ष्ट दिख रही है।

उच्च न्यायालय के अनुसार बिजली उपभोगताओं के सहमति से ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर बिजली विभाग लगा सकती है लेकिन बिहार में बिजली विभाग न्यायालय के आदेश को भी अनदेखा कर जबरदस्ती सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिहार प्रदेश कमिटी चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दी है तथा इसको और भी गतिशील बनाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाओ जनजागरण अभियान को और तीव्र करने की रूप रेखा तैयार कर चुकी है।

कांग्रेस पार्टी यह भी घोषणा करती है कि हमारी सरकार आने के बार प्रत्येक घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। संवाददाता सम्मेलन एवं पदयात्रा कार्यक्रम में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, विहार प्रदेश कांग्रेस किमिटी से नियुक्त बतौर पर्यवेक्षक ललन यादव, अशोक यादव, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ शशि सिंह, रतन धमालिया, राकेश त्रिपाठी, जितेंद्र शर्मा, संतोष पांडेय, विजेंद्र यादव, सत्यनारायण सिन्हा, नागेंद्र मिश्र, बीरेंद्र मिश्र, हीरा दुबे, शिव शंकर चौबे, रंजय यादव, लालमोहन सिंह शत्रुघ्न, रबिंद्र यादव, उदय राम, शिव कुमार राम, शशि कांत तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, डॉ शिव नाथ पासवान, बिहारी सिंह, नंद लाल राम, घनश्याम चौधरी, मालती सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-   11 वर्षों बाद Nawada में आयोजित की जाएगी टिकट प्रदर्शनी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Smart Meter Smart Meter Smart Meter Smart Meter

Smart Meter

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Railway Project: चांडिल-मुरी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी, 897 करोड़...

रेलवे बोर्ड ने चांडिल-मुरी के बीच 59.49 किमी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। 897.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रांची से...

Darbhanga Airport का नाम होगा महाकवि विद्यापति के नाम पर? PM...

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह...

RIMS Land Scam: वैभवमणि त्रिपाठी के रांची आवास पर फिर ACB...

रिम्स जमीन घोटाले में झारखंड एसीबी ने तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर फिर छापेमारी की।...