Advertisment

कांग्रेस जिलों में जाकर लोगों के बीच पहुंचा रही है संदेश रथ

गया : गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्र ने किया। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के संदेश रथ का सारथी बने डॉक्टर शशी भूषण पांडे एवं अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के प्रवक्ता मनोज शर्मा का स्वागत युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार सिन्हा ने अंगवस्त्र देकर किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के युवा अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर शशी भूषण पांडे ने राहुल और अखिलेश संदेश रथ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर कृष्णा सिंह की 136वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से बीते 26 अक्टूबर को बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

यह रथ बिहार के विभिन्न जिले के गांव में जाकर राहुल अखिलेश एवं कांग्रेस पार्टी के संदेशों को आम जनों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ ब्रह्मर्षि समाज का साथ रहा है। परंतु विगत कुछ दिनों से ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा के समर्थन में हो गए हैं। जिसे पुन: कांग्रेस पार्टी से संबंध जोड़ने का संदेश रथ के माध्यम से दिया जा रहा है। इस प्रेसवार्ता में वजीरगंज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. शशिशेखर सिंह, मनोज शर्मा, मिथलेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, क्षेत्रीय प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, बाबूलाल सिंह, प्रदीप शर्मा, रंजीत सिंह, बबलू शर्मा, धीरज वर्मा, लाबी सिंह, रंजीत सिंह, शिव चौरसिया और रामजी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...