कांग्रेस नेता अमित महतो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

332
Advertisment

रामगढ़ः जिला के कांग्रेस महासचिव अमित महतो ने उपायुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में लिखा गया है कि रामगढ़ के मनीष कुमार लिपिक नजारत उपायुक्त कार्यालय रामगढ़ में पदस्थापित है. जिला परिवहन पदाधिकारी रामगढ़ के कार्यालय में प्रतिनियोजन में कार्य कर रहे हैं. इनके द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर भारी वाहन और अन्य चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच अवैध रूप से पिछले कई वर्षों से की जा रही है. सरकार द्वारा निर्धारित दंड को विभिन्न प्रकार से कम कर अवैध रूप से राशि की उगाही कई वर्षों से की जा रही है. साथ ही जिस स्थल पर वाहन की जांच की जाती है. उस स्थल पर ऑन द स्पॉट अवैध राशि उगाही कर गाड़ी को छोड़ दिया जाता है. यह कार्य करते हुए मनीष कुमार ने अवैध धन अर्जित किया है.

Advertisment

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

Advertisement