पटना: संसद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान के बाद से कांग्रेस लगातार हमलावर है। अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में मार्च निकाला। इसी कड़ी में मंगलवार को सासाराम और खगड़िया में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
सासाराम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के निर्देश में मार्च निकाला गया जिसमें कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में सैकड़ौं कांग्रेसजनों एवं समर्थकों के साथ खगड़िया के बलुआही के अंबेडकर भवन में डाॅ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बलुआही से खगड़िया समाहरणालय तक सम्मान मार्च निकाला गया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि पिछले लोकसभा में बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान कर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- अब Police Line में ही मिलेंगी पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य सेवाएं
सासाराम से सलाउद्दीन और खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट
Congress Congress Congress
Congress
Highlights



















