Advertisement
Advertisement

गया जी में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, चुनाव आयोग पर लगाये कई आरोप…

गया जी: गया जी शहर के चाँदचौरा स्थित एक निजी सभागार में कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान से आए प्रदेश पर्यवेक्षक राजीव प्यासी, गया जी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, झारखंड से आए प्रभारी इश्तियाक अहमद, वरिष्ठ सदस्य रंजीत कश्यप, कमलेश चंद्रवंशी अभिजीत सहित भारी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष मतदाता शामिल थे।

समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही। इसके साथ ही कहा कि एनडीए नेताओं की मंशा है कि विरोधी दलों के मतदाताओं के के नाम काट दिए जाएं और अपने समर्थकों के अधिक से अधिक नाम जोड़े जाएं।

यह भी पढ़ें – फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट मामले में DTO समेत 4 का गिरफ्तारी वारंट जारी

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा और जदयू सरकार के पक्ष में षड्यंत्र का आरोप लगाया और कहा कि कुछ ऐसे लोग भी है जो यहां नहीं है लेकिन उनका नाम जोड़ दिया गया है और कुछ वैसे लोग भी है जो अपने घर में है लेकिन उनका नाम काट दिया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर चुनाव आयोग से कम्प्लेन किया जा रहा है और मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि वह अपने मतदान से वंचित न हो जाए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बहन की राखी लेने जा रहे युवक को अपराधियों ने भूना, मौके पर…

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...