पाकुड़. जिले के बाजार समिति मैदान में कांग्रेस का आज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ता संवाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे। यहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस पूरे देश में मजबूत है।
Highlights
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के संघर्ष के बारे में भी बताया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तनवीर आलम का जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आप में आलमगीर नजर आए। उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केंद्र का परिवर्तन है या कहां के लिए परिवर्तन है।
उन्होंने कहा कि जनता यहां एकजुट है। फिर एक बार पूरी बहुमत के साथ गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वहीं टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि जहां हम मजबूत है, वहां हम चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम निर्दोष हैं, वे हेमंत सोरेन की तरह जेल से बाहर आएंगे।