देश में नफरत का माहौल, डर के साये में जी रही लोग- राजेश ठाकुर
रांची : मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निशाना साधा है.
उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि 28 मई को
एनडीए सरकार के आठ पूरे हो जायेंगे. लेकिन इन वर्षों में पूरे देश में नफरत का माहौल है.
लोग डर के साये में जी रहे है.
धर्म के आधार पर नफरत फैला कर 24×7 चुनाव के लिए जगह तलाशते रहे हैं.
इनके पास रोजगार और महंगाई के मुद्दे नही हैं.
कुछ मुद्दे तय कर मीडिया घराने के सहयोग से अपना एजेंडा सेट करते हैं.
क्या देश इसी आधार पर आगे बढ़ेगा
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जो लोग महंगाई और रोजगार की बात करते हैं,
उनकी बात को जनता तक जाने नहीं दिया जाता है.
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या देश इसी आधार पर आगे बढ़ेगा.
हमारे वीर सपूतों ने जिस सपनों से देश को बसाया था, आज उसे बर्बाद किया जा रहा है.
ऐसे में हम सभी चुप नहीं बैठ सकते है. इसीलिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो का नारा दिया है.
9 विषय तय कर लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी जाएगी.
4 जून को सभी जिलों में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार के पोल खोलेंगे.
इसके लिए 1 और 2 जून वर्कशॉप आयोजित किया जायेगा.
देश की आर्थिक स्थिति खराब
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 142 पूंजीपतियों के सम्पत्ति में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति बढ़ी है. वहीं लोगों पर महंगाई की बोझ बढ़ी है. जिस तरह से झारखंड में पैसे मिल रहे हैं, उसमें उम्मीद है कि लोगों से पीएम ने जो वादा किए थे कि सभी के खाते में 15 लाख रुपए आ जायेंगे. ऐसा लगता है अब वो आ जायेगा. उन्होंने कहा कि देश कर्ज में डूबता जा रहा है. आर्थिक स्थिति बेहद खराब होती जा रही है. देश में प्रति व्यक्ति एक लाख से अधिक का कर्ज बढ़ता जा रहा है.
पेट्रोल-डीजल पर कर में नहीं मिलेगी छूट
पेट्रोल डीजल के दाम पर राजेश ठाकुर ने कहा कि कीमत कम कर लोगों के आंख में धूल झोंकने का काम किया है. 2014 में 71 रुपये पेट्रोल मिलता था और आज क्या है यह किसी से छुपा नहीं है. वहीं झारखंड में पेट्रोल-डीजल वैट में छूट देने पर उन्होंने कहा कि हमने बढ़ाया ही नहीं है, इसलिए हम कम कैसे करें.
1 करोड़ 25 लाख लोगों का रोजगार छीना गया है. सीएमआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 4 महीने में 25 लाख महिलाओं ने रोजगार खोया है. मोदी सरकार पहले लुटती है फिर छूट देती है. निजीकरण से पिछड़ों और दलितों को आरक्षण से वंचित किया जा रहा है.
भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी लोगों की जरूरतों और समस्या को लेकर नहीं बल्कि अफवाहों को हवा देने के लिए प्रेसवार्ता करती है. ईडी की कार्रवाई को हम गलत नहीं कहते. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना चाहिए, लेकिन जिस तरह से उनके नेता पहले जानकारी देते हैं, इससे प्रतीत होता है कि ये एजेंसियां बेकार हो गयी है.
उन्होंने कहा कि मोदी को प्रेसवार्ता कर यह भी बताना चाहिए कि चीन हमारे देश के सीमा में कहां तक घुस चुकी है. पिछली सरकार में कितना भ्रष्टाचार हुआ ये किसी से छुपा हुआ नहीं है. हमारे हिस्से के पैसों को किस तरह से केंद्र की सरकार दबाए रखा है ये भी किसी से छुपा नहीं है.
राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या बोले राजेश ठाकुर
राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने गठबंधन दल के नेता तक पहुंचा दिया गया है. मुख्यमंत्री से मिलकर हमने बात की है हमे लगता है कि एक दो दिन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्लियर कर देंगे. एक बार दिल्ली जाकर भी सभी बातों पर चर्चा करेंगे. एक सीट या दोनों सीटों पर उम्मीदवार देने को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा कि इस पर चर्चा हम सभी कर रहे हैं कि ताकि चुनाव में जो खरीद फरोख्त का दौर चलता है जो नहीं हो, इसके लिए हम सभी मिल बैठकर निर्णय लेंगे. कपिल सिब्बल के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभ ये लोग पार्टी छोड़ रहे हैं. जब तक ऐसे लोग पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे तब तक कांग्रेस पूर्ण बहुमत में नहीं आएगी.
रिपोर्ट: मदन सिंह
Highlights







