14 लोस क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत मूल्यांकन कराएगी कांग्रेस

प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर ने दिए निर्देश 

रांची: कांग्रेस ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्र मे सामाजिक आर्थिक के साथ अन्य पहलुओं का मूल्यांकन करेगी। इसी मूल्यांकन के अनुरूप अपनी चुनावी तैयारी को मूर्त रूप देगी।

साथ ही झारखंड की वर्तमान महागठबंधन सरकार द्वारा की गई विकास योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत कराएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

बैठक में झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त को-ऑर्डिनेटरों के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हुए। मीर ने सभी लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। उनमें सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष और पीसीसी डेलीगेट की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने को भी कहा।

मौर ने कहा कि हमें पूरी गंभीरता और ताकत के साथ चुनाव लड़ना है, ताकि लोकतंत्र के लिए खतरा बने दलों से जनता को मुक्ति दिलाई जाए। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सभी लोकसभा क्षेत्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।

कहा गया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान भाजपा ने विकास और जनता की भलाई के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। जब चुनाव आता है तो प्रधानमंत्री पूरे देश में घूम-घूम कर झूठे चुनावी वादों की घोषण करते है। उनका यह काम अब भी बदस्तूा जारी है।

देश  के हर राज्य में हजारों करोड़ों की योजनाओं की घोषणा प्रतिदिन प्रधानमंत्री कर रहे हैं। बैठक में सुबोध कांत सहाय, प्रदीप तुलस्यान, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, जयशंकर पाठक, अमूल्य नीरज खलको, मानस सिन्हा, अशोक चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel