कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का फूंका पुतला, कहा- दलित सीएम को बीजेपी कर रही बदनाम

बेगूसराय : बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के दलित सीएम को बदनाम करने का आरोप लगाकर मोदी का पुतला फूंका‌. दरअसल पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध के दौरान बिना सभा के वापस लौटना पड़ा था, इसको लेकर भाजपा लगातार पंजाब सरकार और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन कर रही है.

congress1 22Scope News

वहीं बेगूसराय में कांग्रेस ने भी भाजपा पर दलित सीएम को बेवजह बदनाम करने का आरोप लगाकर भाजपा पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की गारंटी गृह मंत्रालय के अधीन है, ऐसे में सुरक्षा में चूक हुई है तो गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए. पंजाब के दलित सीएम को बदनाम नहीं किया जाए. पीएम मोदी की सुरक्षा केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय और स्पेशल टास्क फोर्स की होती है. ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है तो गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए ना कि एक दलित सीएम को बेवजह बदनाम करना चाहिए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. वहां सभा में भीड़ नहीं थी इसलिए उन्हें वापस लौटना पड़ा और वे सुरक्षा में खिलवाड़ का आरोप लगाकर कांग्रेस व पंजाब सरकार को बेवजह बदनाम करने का काम कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

Pariksha Pe Charcha : पीएम मोदी ने दी बच्चों के मन का बोझ खत्म करने की सलाह, बोले- वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...