Ranchi : बीजेपी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर दिये गए आरोपों पर कांग्रेस (Congress) का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि जब देश में 2011 के बाद नहीं हुई है जनगणना, तो किस आधार पर बीजेपी दे रही ऐसा बयान। भाजपा जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रही है।
Congress : चुनाव में हार के बाद बीजेपी अनर्गल बयान दे रही है
अगर बीजेपी आदिवासियों के हक और अधिकार की बात करती है तो सरना धर्म कोड को लेकर अब तक क्यों पहल नहीं की गई है। संथाल परगना में डबल इंजन की सरकार ने आदिवासियों की जमीन लूटने का काम किया था। वहां अडानी कंपनी ने पावर प्लांट बिठाने का काम किया था, बीजेपी पहले इसका जवाब दे।
ये भी पढ़ें- Hemant Soren ने चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया-हेमंता विश्व सरमा
वहीं संथाल की डेमोग्राफी बदलने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि संथाल परगना की डेमोग्राफी बीजेपी वाले बदल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी को हार का सामना करने के बाद बीजेपी अनर्गल बयानबाजी कर रही है।
Congress : जाने क्या कहा दीपक प्रकाश ने
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। संथाल परगना के पांच जिलों में हिंदू और आदिवासी बन अल्पसंख्यक गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम के नौकर के आवास से मिला 23 करोड़ रुपए मिला था।
आगे उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि खुद आलमगीर भाई बांग्लादेश में रहते हैं। झारखंड की खनिज संपदा को लूटकर लूट के पैसे बांग्लादेश भेजे जाते थे। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करते थे। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।


















