Commercial Advertisment

Deepak Prakash का बड़ा बयान-राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही और…

Ranchi : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) का बड़ा बयान सामने आया है। दीपक प्रकाश ने राज्य में बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के बढ़ती जनसंख्या और आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर चिंता व्यक्त की। मामले पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है।

Deepak Prakash : संथाल परगना के पांच जिलों में हिंदू और आदिवासी अल्पसंख्यक बन गए हैं

आगे उन्होंने कहा कि संथाल परगना के पांच जिलों में हिंदू और आदिवासी अल्पसंख्यक बन गए हैं जबकि इसके बारे में किसी को खबर ही नहीं है। संथाल में लगातार आदिवासियों की आबादी घटती जा रही है। राज्य सरकार भी इसको लेकर कोई भी सख्त कदम नहीं उठा रही है। गठबंधन के कुछ नेता खुद घुसपैठियों का समर्थन करते हैं।

Deepak Prakash : मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए

उन्होंने सीधा इशारा पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता आलमगीर खुद बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करते थे। आलमगीर आलम के नौकर के आवास से 23 करोड़ रुपए बरामद किया गया था आखिर वो पैसे आए कहां से। आलमगीर आलम के भाई खुद बांग्लादेश में रहते हैं। झारखंड के खनिज संपदा को लूटकर नेता पैसे भरते जा रहे हैं और फिर लूट का पैसा बांग्लादेश भेजा जा रहा है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Ranchi-Patna Express: रांची-पटना एक्सप्रेस अब नॉन-सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में चलेगी,...

 रेलवे ने रांची-पटना और पटना-रांची एक्सप्रेस को सुपरफास्ट से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से दोनों ट्रेनों के...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में दूसरी सप्लीमेंट्री...

झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने विशेष अदालत में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों...

Cyclone Murusu Update: झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची...

चक्रवाती तूफान मुरासु का झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में कोहरा, बादल, बारिश और वज्रपात की संभावना...