डीवीसी पेंशनरों के बढ़ाये गये 25 गुणा आवास किराया स्थगित करने पर बनी सहमति

323
Advertisment

डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में प्रबंधन और सांसद पीएन सिंह व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के साथ हुई वार्ता

Advertisment

बेरमो: पेंशनरों का आवास किराया 25 गुणा बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार 3 अक्टूबर को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चैयरमेन एम रघुराम के साथ धनबाद सांसद पीएन सिंह एवं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की तीन घंटे तक चली बैठक हंगामेदार रही।

बैठक में अंततः डीवीसी प्रबंधन को डीवीसी पेंशनरों के बढ़ाये गये 25 गुणा आवास किराया को स्थगित करना पड़ा। बैठक में सहमति बनी कि सांसद श्री सिंह के प्रस्ताव पर पेंशनरों के आवास लीज लाइसेंस में संशोधन करने के लिए डीवीसी बोर्ड में पुनः स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

तब तक पेंशनर्स के बढ़ाये गये आवास किराया को स्थगित रखा जाएगा।
इसके अलावा डीवीसी में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों, दुकानदारों के 3 गुणा लाइसेंस फी बढ़ाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। डीवीसी चैयरमेन एम रघुराम एवं मेंबर सेक्रेटरी जॉन मथाई ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों एवं दुकानदारों की समस्याओं का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।

बैठक में डीवीसी की ओर से चैयरमेन एम. रघुराम, सचिव जॉन मेथाई, एचआर हेड राकेश रंजन, भू सम्पदा निदेशक एसएन दत्ता, सीएसआर हेड एनके वर्मा, मेंबर फिनांस अरूप सरकार और सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के साथ बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव, सांसद प्रतिनिधि नितिन भठ, रवीन्द्र साहनी, पेंशनर्स प्रदीप कुमार सिंह, बादल प्रसाद, विनय कुमार श्रीवास्तव, अमरेश कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement