बिहार में 176 नए थानों का निर्माण, पटना में चित्रगुप्त नगर थाने का हुआ उद्घाटन

पटना : बिहार में कुल 176 नए थाना भवनों का निर्माण किया गया है। जिसमे राजधानी पटना के कॉमर्स कॉलेज परिसर में चित्रगुप्त नगर थाने का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मौजूद पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी, एएसपी सदर स्वीटी सहरावत कॉमर्स कॉलेज प्रिंसिपल, चित्रगुप्त नगर थानाप्रभारी सहित अन्य लोग शामिल हुए। पटना पूर्वी एसपी एएसपी सदर द्वारा फीता काट थाने का उद्घाटन किया गया।

पूर्वी एसपी ने बताया कि बिहार के जिलों सहित पटना और आसपास में कई नए थानों का निर्माण कर पदाधिकारियों को सपा गया है। चित्रगुप्त नगर थाना की कमान 2009 बैच के आलोक कुमार को दिया गया है।फिलहाल क्षेत्र नोटिफाई होने के बाद थाने में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बहरहाल, पूर्वी एसपी ने कहा कि चित्रगुप्त नगर थाना पत्रकार नगर थाने के एक्सटेंडेड रूप में ये काम करेगा मुख्यालय द्वारा नोटिफिकेशन के बाद पूरी तरह से थाना एक्टिव हो जायेगा।

दरअसल, कई घटनाओं में दो थानों के बीच सीमा विवाद की समस्या देखा जाता है। वहीं चित्रगुप्त नगर थाने के उद्घाटन होने से कॉलेज में होने वाले किसी समस्या से त्वरित निबटारा, ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी में किसी तरह के घटना पर कार्रवाई और राजेंद्र नगर टर्मिनल के आसपास की घटनाओं पर भी लगाम लगने की बात कही जा रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...