झारखंड बीटेक एडमिशन काउंसिलिंग की तारीखें घोषित: 26 जून से शुरू होगी फर्स्ट राउंड च्वाइस फिलिंग

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक (B.Tech) और बीई (B.E.) कोर्सों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रवेश प्रक्रिया जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी, जिसके अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग
फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 26 से 30 जून तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। अगर किसी उम्मीदवार को अपनी च्वाइस में बदलाव करना है तो वह 1 जुलाई को संशोधन कर सकेगा। इसके बाद 4 से 11 जुलाई के बीच चयनित अभ्यर्थियों को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे। संबंधित संस्थानों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 5 से 11 जुलाई तक चलेगी।

फीस संरचना

सेकेंड राउंड काउंसिलिंग
दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए 1 से 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। 7 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी और 13 जुलाई को बची हुई सीटों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 13 से 17 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग और 18 जुलाई को उसमें संशोधन की सुविधा दी जाएगी। सीट अलॉटमेंट लेटर 21 से 26 जुलाई तक जारी होंगे और अभ्यर्थी इन्हीं तारीखों में संबंधित कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे।

थर्ड राउंड काउंसिलिंग
तीसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए आवेदन 19 से 22 जुलाई तक लिए जाएंगे। 25 जुलाई को मेरिट लिस्ट और 28 जुलाई को वैकेंट सीट्स की जानकारी जारी होगी। अभ्यर्थी 28 से 31 जुलाई तक अपनी च्वाइस भर सकेंगे और 1 अगस्त तक उसमें संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 4 से 11 अगस्त तक सीट अलॉटमेंट और एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...