DESK: झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड (B.Ed-BP.Ed) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए राउंड-2 की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने आधिकारिक सूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार तीसरे राउंड-3 की काउंसलिंग 3 नवंबर से और राउंड-4 और अंतिम राउंड की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी।
B.Ed-BP.Ed में नामांकन – 15 से 21 अक्टूबर तक कर सकते हैं च्वाइस फिलिंग :
राउंड-1 की काउंसलिंग के बाद बची सीटों पर नामांकन के लिए राउंड-2 आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी 15 से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। 25 से 31 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और संबंधित संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Highlights



















