स्वास्थ्य सचिव की नियुक्ति पर बढ़ा विवाद

रांची: झारखंड में फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है।

इस पर विधायक सरयू राय ने सवाल करते लिखा है-स्वनामधन्य कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस तरह की अधिसूचना जारी की है। इसे तुरंत रद्द करिए। यह अधिकार केवल मुख्यमंत्री को है।

कार्यपालिका नियमावली ने मात्र 30 दिनों के लिए यह तदर्थ अधिकार मुख्य सचिव को दिया है। मालूम हो कि वन एवं पर्यावरण सचिव पद से एल ख्यांगते को छह दिसंबर 2023 को मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया था।

उसके बाद से सचिव का पद खाली है। 31 दिसंबर को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के पद से अरुण कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद किसी की पदस्थापना नहीं हुई है।

Share with family and friends: