Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहकारिता मंत्री ने किसानों के लिए किया अच्छा प्रयास, नवादा में…

नवादा: बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी योजना अंतर्गत मगध, सब्जी प्रसंस्करण एवं विभिन्न सहकारी संघ लिमिटेड गया जी की एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक नवादा के एक निजी होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता मगध क्षेत्र के अध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी ने की। बैठक में सभी प्रखंडों के सब्जी उत्पादक समूह के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। अध्यक्ष ने मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार के भागीरथी प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए सब्जी उत्पादकों का प्रखंड स्तरीय सब्जी प्रसंस्करण एवं विवरण सहकारी संघ लिमिटेड मगध क्षेत्र में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें – जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

प्रत्येक प्रखंड में 10 एमटी का कोल्ड स्टोरेज, 20 एमटी का गोदाम एवं सोर्टिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग के लिए सेड सहित ऑफिस एवं रिटेल आउटलेट का निर्माण जन सुविधा केंद्र सहित प्रदान किया जा रहा है। हमें किसानों की आय दोगुनी करनी है एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के सपनों को साकार करना है। वही प्रखंड स्तरीय सब्जी उत्पादक समूह के अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, राजेश कुमार एवं पंकज कुमार मुखिया, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी नवादा ने अपनी-अपनी बात रखी एवं किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर बल दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चिराग की पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पर चाकू से हमला, हमलावरों ने कहा ‘चिराग…’

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...

आज का राशिफल और पंचांग 20 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...