Arrah में पार्षदों ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला, की ये मांग

भोजपुर: बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में आरा में पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नगर विकास मंत्री नितिन नवीन का पुतला भी दहन किया। इस दौरान आरा के मेयर ने नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 के प्रतिरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह संशोधन अधिनियम राज्य के सभी नगर निकायों की स्वायत्तता पर हमला है।

नगर निकाय में इंस्पेक्टर राज लाने की तैयारी की जा रही है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए शुभ नहीं है। यह अधिनियम न केवल जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों पर कुठाराघात है बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के मताधिकार का भी अपमान है। इस अधिनियम से बेहतर तो यह होता कि नगर निकायों में प्रशासक ही नियुक्त कर दिया जाए और चुनाव प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाए।

वार्ड पार्षद गायत्री देवी ने कहा कि मुख्य पार्षद और पार्षद आम जनप्रतिनिधि होते हैं और नगर वासी के प्रति सीधे तौर पर जवाबदेह होते हैं। कोई भी बैठक का कार्यवृत जनहित से जुड़ा होता है, ऐसे में यह जिम्मेवारी पदाधिकारी को सौंपना चुने हुए जनप्रतिनिधि को पंगु बनाने की कवायद है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी Congress, इस काम के लिए बनाई टीम

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Arrah Arrah

Arrah

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...