Syria में तख्तापलट, बागियों ने किया आजादी का ऐलान

डिजीटल डेस्क : Syria में  तख्तापलट, बागियों ने किया आजादी का ऐलान। सीरिया में बागियों ने तख्तापलट कर दिया है। Syria को आजाद करा लेने का बागियों ने ऐलान किया है।

साथ ही Syria के सेनाध्यक्ष ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद परिवार के 50 साल का सत्तावादी शासन अब समाप्त हो गया है।

सीरिया के सेनाध्यक्ष ने आगे कहा कि बागी अब राजधानी दमिश्क में पहुंच गए हैं और राजधानी में घुसकर कब्जा कर लिया है। उसी के चलते राष्ट्रपति असद भी दमिश्क छोड़कर भागे हैं।

Syria की राजधानी असद परिवार के शासन से आज़ादी के लगे नारे

सीरिया की राजधानी पर बागियों के कब्जे के बाद कारों पर सवार और पैदल हजारों लोग दमिश्क के मुख्य चौराहे पर इकट्ठा हुए। इन लोगों ने असद परिवार के आधी सदी के शासन से आज़ादी के नारे लगाए। बागियों ने रविवार को एक टेलीविजन बयान में घोषणा की कि उन्होंने दमिश्क को मुक्त कर दिया है और राष्ट्रपति बशर अल असद के 24 साल के शासन को उखाड़ फेंका है।

Syria में तख्तापलट के बाद का दृश्य।
Syria में तख्तापलट के बाद का दृश्य।

Syria में बागियों ने कैदियों को किया रिहा, पीएम ने सत्ता सौंपने का दिया प्रस्ताव

सीरिया में बागियो ने राष्ट्रपति असद शासन खत्म होने का ऐलान करने के साथ ही सभी कैदियों को रिहा कर दिया है। बागियों ने दमिश्क के बाहरी इलाके में एक बड़ी सैन्य जेल का जिक्र करते हुए कहा कि हम सीरियाई लोगों के साथ अपने कैदियों को रिहा करने और उनकी जंजीरों को खोलने और सेडनया जेल में अन्याय के युग के अंत की घोषणा करते हैं।

राष्ट्रपति असद के देश छोड़ने के बाद Syria के पीएम मोहम्मद गाजी अल जलाली ने विद्रोहियों को सत्ता सौंपने का प्रस्ताव दिया है। पीएम ने रिकॉर्डिंग कर ये प्रस्ताव दिया और कहा कि वो देश में ही रहेंगे और जिसे भी Syria के लोग चुनेंगे उसके साथ मिलकर काम करेंगे।

Syria में तख्तापलट का नजारा
Syria में तख्तापलट का नजारा

Syria में हुए तख्तापलट पर आया अमेरिका का बयान…

बता दें कि , सीरिया में राष्ट्रपति असद ने देश में फैले असंतोष को कुचलने का काम किया था और हजारों लोगों को जेल में डाल दिया था। वो रविवार को सुबह दमिश्क से किसी अज्ञात स्थान के लिए भाग गए। सीरिया सरकार ने विरोध करने वाले हजारों लोगों को हिरासत में रखा था।

इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी टीम सीरिया में असाधारण घटनाओं की निगरानी कर रही थी और क्षेत्रीय भागीदारों के संपर्क में थी।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...