Syria में छिड़ा गृह युद्ध, 70 की मौत

डिजिटल डेस्क : Syria में छिड़ा गृह युद्ध, 70 की मौत। मुस्लिम देश Syria में गृहयुद्ध छिड़ गया है। Syria में शुरू हुए इस भीषण जंग में करीब 70 लोगों की मौत हुई है।

हमलावरों ने एक दूसरे से लड़ने के लिए रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया है। हिंसा के बाद कहा जा रहा है कि Syria एक बार फिस से अशांति की तरफ बढ़ रहा है।

Syria की सीमा में घुसी तुर्की सेना

Syria में जिस तरीके से असद और एचटीएस के लड़ाके भिड़ गए हैं, उससे कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में सीरिया में भी युद्ध छिड़ सकता है।

इस बीच Syria की सीमा में तुर्की की सेना घुस गई है। बताया जा रहा है कि तुर्की की सेना बड़े-बड़े टैंक लेकर Syria की सीमा के भीतर घुस गई है।

सीरिया के हालात को बयां करती तस्वीर
सीरिया के हालात को बयां करती तस्वीर

Syria में युद्ध जैसी बनी स्थिति…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रमज़ान के पवित्र महीने में Syria में असद समर्थकों और एचटीएस लड़ाकों के बीच लाटाकिया शहर में भयंकर संघर्ष शुरू हुआ है। इसमें रॉकेट लांचरों का इस्तेमाल किया गया है।

बीते गुरुवार देर रात दोनों गुटों के बीच Syria के लटाकिया शहर में भीषण जंग छिड़ा। इस गृहयुद्ध में एक तरफ असद समर्थक तो दूसरी तरफ Syria की सत्ता में बैठी एचटीएस के लड़ाके हैं।

सीरिया के हालात को बयां करती तस्वीर
सीरिया के हालात को बयां करती तस्वीर

बताया जा रहा है कि बशर अल असद का तख्तापलट कर Syria की सत्ता में आने वाले हयात-ताहिर अल शम के लड़ाके घरों पर गोलियां बरसा रहे हैं। गोलियां बरसाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Syria के सुरक्षाबलों ने एक इमारत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। कहा जा रहा है कि इस इमारत में पूर्व असद शासन के जनरल इटेलिजेंस रह रहे थे। गोलियां चलाने के बाद इंटेलिजेंस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...