धनबाद : उपायुक्त संदीप सिंह ने गुरुवार को NRHM और NGO केअर इंडिया के संयुक्त कार्यक्रम के तहत कोविड़ 19 एक्सप्रेस टीकाकरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने मीडिया को बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में केयर इंडिया के सौजन्य से चार वैक्सीनेशन रथ रवाना किया गया है. जिसमें लोगों को रोस्टर द्वारा वैक्सीनेशन की क्षमता अधिक से अधिक हो. सुदूरवर्ती ग्रामीण निकटतम रथ के पास पहुंच कर वैक्सीनेशन ले सकते हैं. स्वास्थ विभाग और केयर इंडिया के सौजन्य से सभी रथ वैसे स्थान पर जाएंगे जहां पर अधिक पॉपुलेशन हो, भू-धंसान, सुदूरवर्ती क्षेत्र हो. उपायुक्त ने कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जारी रहेंगे.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल


















