5 एलईडी जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना

धनबाद : आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप सिंह ने बुधवार को समाहरणालय से पांच एलईडी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने बताया कि सभी एलईडी जागरूकता वाहनों द्वारा प्रत्येक प्रखंड के हर पंचायत में जाकर वीडियो संदेश के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरा होने के मौके पर 16 नवंबर से 28 दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान जिले के सभी पंचायतों में “आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है. निर्धारित पंचायत स्तरीय शिविरों में आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रखंड एवं अंचल के कार्यालय, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग एवं विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...