Cricket : Team India पहली पारी में 180 रनों पर ढेर

डिजीटल डेस्क : Cricket – Team India पहली पारी में 180 रनों पर ढेर। Cricket सीरीज के तहत आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे  एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में Team India सिर्फ 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। Team India के लिए सबसे ज्यादा 42 रन नीतीश रेड्डी ने बनाए जबकि आस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाज मिचेल स्टार्क 6 विकेट लेकर हीरो बने।

स्टार्क की तेज गेंदबाजी के आगे ढेर हुई टीम इंडिया

Cricket सीरीज के तहत आस्ट्रेलिया में एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में Team India आस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क की तेज गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सकी। भारतीय बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर तक टिक ही नहीं पाए। ना जायसवाल चले, ना कोहली, ना ही कप्तान रोहित शर्मा। केएल राहुल और ऋषभ पंत भी Team India को नहीं संभाल पाए।

किसी तरह नीतीश रेड्डी ने 54 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अश्विन ने 22 रन बनाकर टीम को थोड़ा सहारा दिया। Team India को सबसे डैमेज मिचेल स्टार्क ने किया  जिन्होंने 6 विकेट हासिल किए। आस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस और बोलैंड को 2-2 विकेट मिले।

एडिलेड की पहली पारी में नहीं चले विराट कोहली।
एडिलेड की पहली पारी में नहीं चले विराट कोहली।

Cricket – Team India :

आस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने Team India के धुरंधरों को टिकने नहीं दिया…

Cricket सीरीज के तहत आस्ट्रेलिया में एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलिया की ओर से क्षेत्ररक्षण की पहली पारी के हीरो मिचेल स्टार्क रहे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने महज 48 रन देकर 6 विकेट चटखाए। यह भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्टार्क को पिंक बॉल टेस्ट का सबसे बड़ा शिकारी कहा जाता है। ये खिलाड़ी इस बॉल से सबसे ज्यादा 72 विकेट ले चुका है।

स्टार्क ने तो एडिलेड में अपना दम दिखा दिया। अब उम्मीद है कि बुमराह भी ऐसा ही दमदार प्रदर्शन करें। बता दें कि बुमराह ने पिछले टेस्ट में 8 विकेट लिए थे। अगर भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में वापसी करनी है तो इस खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही होगा।

एडिलेड टेस्ट में पहली बार में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की रहा जलवा।
Cricket : एडिलेड टेस्ट में पहली बार में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की रहा जलवा।

नीतीश रेड्डी को छोड़ एडिलेड में पिंक बॉल के कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बोल पाया हल्ला…

एडिलेड में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यह फैसला Team India के लिए भारी साबित हुआ। पिछले मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल यहां पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें जबरदस्त स्विंग गेंद पर आउट किया।

केएल राहुल और शुभमन गिल ने जरूर टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की लेकिन केएल राहुल के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। विराट कोहली ने आते ही बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया और मिचेल स्टार्क के शिकार बने। फिर शुभमन गिल ने बोलैंड को अपना विकेट दे दिया। गिल 31 रन ही बना सके।

फिर कप्तान रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर ऋषभ पंत कमिंस की शॉर्ट गेंद पर 21 रन पर आउट हुए। नतीजा यह हुआ कि Team India के 6 विकेट 109 रनों पर गिर गए।

नंबर 7  पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने Team India को संभाला और 42 रनों की पारी खेली। इसमें 3 छक्के और 3 चौके लगाए। रेड्डी ने स्टार्क की गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा तो वहीं बोलैंड की गेंद पर रिवर्स रैंप शॉट लगाकर छक्का मार दिया।

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img