Crime Incident: घर में लूट और अकेली महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गुमला के कामडारा में घर में घुसकर लूट और महिला से दुष्कर्म की घटना, पुलिस ने आरोपी लगन महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामला कांड संख्या 67/2025 दर्ज।


 Crime Incident गुमला : गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने घर में घुसकर लूटपाट की और मौके का फायदा उठाते हुए अकेली महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Key Highlights

  1. गुमला के कामडारा में महिला से दुष्कर्म और लूटपाट की घटना

  2. घर में घुसकर दो लाख के जेवरात और 10 हजार रुपये चोरी

  3. आरोपी ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर रात में दिया वारदात को अंजाम

  4. पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 67/2025 दर्ज

  5. गरई गांव के आरोपी लगन महतो को पुलिस ने जेल भेजा


 Crime Incident: पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन के अनुसार, कामडारा निवासी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 28 दिसंबर की रात वह अपने पति को खाना खिलाने के बाद बगल के कमरे में सोने भेज कर खुद अपने कमरे में विश्राम के लिए चली गई। रात लगभग 12 बजे गांव गरई निवासी लगन महतो दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया।

 Crime Incident:वारदात के बाद लूटपाट, दो लाख के जेवरात लेकर फरार

पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी घर के अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण और दुकान में रखे 10 हजार रुपये नकद लूटकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए अगले ही दिन थाना पहुंचकर आवेदन दिया।

 Crime Incident:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिकायत मिलने के बाद कामडारा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांड संख्या 67/2025 दर्ज किया। इसके बाद आरोपी लगन महतो को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलन के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...