Advertisment

Crime News: रिश्ते शर्मसार! पिता ने 18 महीने के बेटे को बोरवेल में फेंका

Crime News: जयपुर के दीपोला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक तनाव से जूझ रहे एक पिता ने अपने 18 महीने के बीमार बेटे को बोरवेल में फेंक दिया। यह वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता अपने बेटे की बीमारी और पत्नी के मायके चले जाने से मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले एक महीने से घर छोड़कर मायके में रह रही थी।

Crime News: बच्चे को बोरवेल में फेंका

आरोपी ने अपने बेटे को डॉक्टर के पास लेकर गया था और दवा भी ली थी, लेकिन बाद में उसने अपने भाई से कहा कि बेटा अब नहीं रहा और उसने उसे सफेद कपड़े में लपेटकर बोरवेल में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरवेल में कैमरा डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा जीवित है या नहीं।

Crime News: आरोपी हिरासत में

पुलिस ने आरोपी लालित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह मानसिक तनाव में था और घरेलू कलह से परेशान था।

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...