Crime News: शौक पूरा करने के लिए किया करते थे बाइक चोरी! तीन गिरफ्तार

Crime News: पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिट्टू कुमार (निवासी मऊ), नफीस अंसारी (गाजीपुर) और रवि कुमार बिंद (सुहवल, गाजीपुर) शामिल हैं। इनके पास से 11 चोरी की बाइकें, 2 देशी तमंचे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना गाजीपुर की है।

Crime News: बाइक चोरी कर बेचते थे

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गाजीपुर, वाराणसी, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ और बिहार के विभिन्न इलाकों से बाइकें चोरी करते थे। इसके बाद वे बाइकों का इंजन और चेचिस नंबर मिटाकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। चोरी की बाइकें बेचकर वे अपने शौक और खर्चे पूरे करते थे।

Crime News: झाड़ियों से 9 और बाइकें बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अंधऊ हवाई पट्टी के पास स्थित झाड़ियों से नौ और बाइकें बरामद कीं। बरामद देशी तमंचे के संबंध में आरोपियों ने बताया कि इन्हें उन्होंने पुलिस से बचाव के लिए अपने पास रखा था।

Crime News: पहले से दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और इसके गिरफ्तार होने से जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

Electricity Bill: रांची में Electricity Bill का बड़ा खेल! 3 बल्ब...

रांची के पिठौरिया में बिजली बिल की बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। तीन बल्ब और तीन पंखे वाले कैलाश को 29.88 लाख रुपये का...

 Land Compensation का बकाया नहीं चुकाना पड़ा भारी, DC की सरकारी...

रामगढ़ सिविल कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा नहीं मिलने पर उपायुक्त की सरकारी गाड़ियों और चल संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया है। Land Compensation...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में नया Syndicate, 20 से...

JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में CID को नए सिंडिकेट का पता चला है। 20 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर सवाल हैं। दो एजेंसी...