Advertisement
Advertisement

Crime News: पानी मांगा तो चपरासी ने अफसर को दिया मूत्र, पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

Crime News: एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चपरासी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को पानी की जगह यूरिन पिला दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ओडिशा के गजपति जिले का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 23 जुलाई की रात की है। आर. उदयगिरि स्थित RWSS ऑफिस में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गुरु प्रसाद पटनायक और चपरासी सुभाष चंद्र बेहेरा देर रात तक कार्यरत थे। इसी दौरान जब पटनायक ने बेहेरा से पीने के लिए पानी मांगा, तो उसने जो बोतल दी, उसमें पानी की जगह यूरिन था।

Crime News: पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया गया है कि कमरे में पर्याप्त रोशनी नहीं थी, और काम का दबाव भी अधिक था, इसी वजह से पटनायक ने बिना देखे ही बोतल से पी लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब उन्हें बोतल से असामान्य गंध महसूस हुई और शक हुआ, तब उन्होंने जांच की।

Crime News: आरोपी गिरफ्तार

जांच में पुष्टि हुई कि बोतल में पानी नहीं बल्कि यूरिन था। हालत बिगड़ने पर पटनायक को तुरंत बर्हामपुर स्थित MKCG मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जब उनकी हालत में सुधार हुआ, तो उन्होंने आर. उदयगिरि थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चपरासी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Commercial Advertisment

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...