ATM को भी निशाना बना रहे हैं अपराधी, मंसूबे को पुलिस ने किया नाकाम, 4 गिरफ्तार

कटिहार : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता किया। उन्होंने बताया कि चार सितंबर की अर्ली मॉर्निंग कदवा थाना क्षेत्र के सनौली बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास लगे एटीएम को काटकर एटीएम से अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश कि जा रही थी। जिस पुलिस ने अपराधी की मंसूबे को नाकाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई प्रेमनाथ राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए उक्त घटना को विफल करने एवं घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने का सख्त निर्देश दिया गया। गठित टीम के द्वारा एटीएम के चारों ओर घेराबंदी कर चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास तीन मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक गैस कटर मशीन और एक छोटा गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में मो. तौसीफ रजा, आरजू खान, रोहताज खान और अख्तर अंसारी शामिल है। सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...