गिरिडीह में अपराधियों ने बस मालिक पर चलाई गोली

मामला CCTV में कैद

गिरिडीह : शहर के बक्सीडीह रोड में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया गया कि बाबा सम्राट बस मालिक राजू खान पर गोली चली है. जानकारी दी गई कि बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने राजू खान पर गोली चलाई है. जिसमें ये बाल-बाल बच गये. गोली उनके कार में लगी है.

बताया गया कि जब ये बस स्टैंड से खुद कार चला कर भण्डारीडीह स्थित घर जा रहे थे, उसी समय दो अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया. वहीं सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदलबल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. घटना के समीप लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर रहे है.

वहीं राजू खान ने बताया कि वो बस स्टैंड से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनपर गोली चली, जो उनके कार में लगी है.

रिपोर्ट: चांद

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...

Ranchi Crime: बच्चों के विवाद में महिला पर हमला, हिंदपीढ़ी में...

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के बाद महिला पर ईंट-पत्थर और चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले...