जमशेदपुर में अपराधियों ने 2010 के सीरियल क्राइम की याद को किया ताजा, फिर इन लोगों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एकबार फिर से अपराधी एक के बाद एक लूट,

छिनतई और गोली चलाने की घटना को अंजाम देकर शहर में दहशत फैला रहे हैं.

बेलगाम अपराधियों के बुलंद हौंसलों के आगे पुलिस पस्त नजर आ रही है.

बीते 1 हफ्ते के भीतर शहर में हुए आपराधिक घटनाओं ने 2010 के सीरियल क्राइम की याद को ताजा कर दिया है.

बीते सोमवार से शुरू हुए लूट की घटना रविवार देर रात तक शहर में जारी रही.

रविवार साकची थाना क्षेत्र में एक समारोह से लौट रही कारोबारी की पत्नी से लाखों रुपए के गहने लूट लिए.

अभी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी, कि गोलमुरी थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी निवासी राहुल छाबड़ा

के घर पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी.

अपराधियों ने राहुल की मां पर गोली चलाई. गोली दरवाजे पर जा लगी.

अपराधी ने जैसे ही दूसरी गोली चलानी चाही वैसे ही पिस्टल लॉक हो गया.

जिसके बाद अपराधी गाली- गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया.

इधर सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.

गौरतलब है कि राहुल पर पूर्व में भी साकची में दशरथ और विकास कुमार सिंह ने फायरिंग की थी.

घटना के संबंध में राहुल ने बताया शनिवार शाम साकची में ही राहुल के साथ किसी बड़े व्यवसायी का विवाद हुआ था.

इस विवाद के बाद राहुल ने उससे माफी भी मांगी थी. बाद में मामला सुलझ गया था.

उस व्यवसायी के पास विकास काम करता है.

विकास ने उसे फोन किया और कहा कि वह उसे देख लेगा और एक घंटे में ही वह कार्रवाई करेगा.

थोड़ी देर बाद ही उसके घर के बाहर हेलमेट पहन कर पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उठाया सवाल

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका

भी घटनास्थल पर पहुंचे और जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया.

उन्होंने बताया, कि लगातार शहर में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में जिला पुलिस नाकाम साबित हो रही है.

बार-बार व्यापारी और आम नागरिक अपराधियों का शिकार हो रहे हैं, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा