सुबह-सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता को उतारा मौत के घाट

बेगूसराय : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सुबह सुबह अधिवक्ता को मौत के घाट उतार दिया है। अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काट कर वकील की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो लाख रुपए की रंगदारी के लिए अधिवक्ता को मौत के घाट उतारा है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह की है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह गांव निवासी विष्णु देव महतो के पुत्र निरंजन कुमार महतो (50) वर्ष के रूप में की गई है। अपराधियों अपराधियों

GOAL Logo page 0001 22Scope News

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अविनाश कुमार ने बताया की आज सुबह मेरे पापा शौच करके आए और कोर्ट जाने के लिए तैयार होने से पहले दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मनोज महतो एवं निवेश महतो सहित बगल के ही तीन-चार लोग आए और ईंट एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें एक कुल्हाड़ी सर पर लगते ही मौत हो गई तथा सभी आरोपी फरार हो गए।

अपराधियों ने अधिवक्ता को उतारा मौत के घाट –

मृतक के पुत्र का कहना है कि मेरे पापा ने अपनी जमीन बेची थी लेकिन बगल के ही दबंग मनोज महतो द्वारा दो लाख रुपए रंगदारी देने की मांग की जा रही थी। दबंग प्रवृत्ति के यह लोग आज भी आए और दो लाख रंगदारी देने को कहा। जिस पर पापा ने कहा कि मैं बलिया कोर्ट में काम करता हूं और कोर्ट जाने का टाइम हो गया है, आकर बात करता हूं।

लेकिन वह लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे और दो लोगों ने पकड़ लिया तथा एक ने ईंट एवं एक ने कुल्हाड़ी चला दिया इसी में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि निरंजन कुमार महतो बलिया में प्रैक्टिस करते थे। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेची थी, लेकिन भू-माफियाओं का आतंक था। उसी को लेकर दो लाख रंगदारी की मांग की जा रही थी। आज सभी लोग प्लानिंग करके आए, इन्होंने विरोध किया तो कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में बलिया थानाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : बुजुर्ग से दिनदहाड़े छिनतई की घटना में बेगूसराय के तिवारी गैंग का हाथ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...